मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा की सुरक्षा में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सी.पी.आर. प्रशिक्षण

 


मंत्रालय वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा की सुरक्षा में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सी.पी.आर.के संबंध में डॉ. राकेश भार्गव, डॉ.उमेश पटेल  एवं डॉ. जेपी चौरसिया द्वारा ट्रेनिंग के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई l

 समस्त सुरक्षा कर्मियों को बताया गया कि सी.पी.आर. से किसी व्यक्ति को कैसे प्राथमिक उपचार द्वारा जीवन दिया जा सकता है l मानव डमी के माध्यम से सीपीआर ट्रेंनिंग देते हुए इस प्रक्रिया को सभी ने व्यावहारिक रूप से समझा की सुरक्षा ड्यूटी करते समय आकस्मिक परिस्थितियों में इसका स्वयं के लिए एवं दूसरों के लिए कितना महत्व है l 

 कार्यक्रम में किरण फाऊंडेशन के सचिव डॉ राकेश भार्गव, डॉ जेपी चौरसिया, डॉ उमेश पटेल, काउंसलर रवि कनौजिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अविनाश सहित वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l


Post a Comment

Previous Post Next Post