मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान समयावधि में पूरा हुआ नामांतरण

 


मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विदिशा के पूरनपुरा वार्ड क्रमांक 37 में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर में वार्ड निवासी मंजू रघुवंशी पति मोबत सिंह रघुवंशी के भवन का नामांतरण हुआ, जिसका सर्टिफिकेट शिविर में प्रदाय किया गया है।


    पुरनपुरा के वार्ड क्रमांक 37 में रहने वाली मंजू रघुवंशी ने अपने भवन के नामांतरण के लिए दो माह पहले आवेदन किया था इसके लिए उन्होंने नगर पालिका परिषद विदिशा में आवेदन दिया और आज समयावधि में उनके भवन का नामांतरण हो गया है जिसका प्रमाण पत्र शिविर के माध्यम से प्रदाय किया गया है।


   जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका परिषद विदिशा के द्वारा उक्त नामांतरण प्रक्रिया के तहत बिना किसी परेशानी के समयावधि में नामांतरण का कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर मंजू रघुवंशी ने खुशी जाहिर करते हुए संपादित किया जा रहे कार्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post