मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में स्वामित्व योजना से लाभान्वित हितग्राही ने मुख्यमंत्री जी को दिया धन्यवाद
हिम्मत सिंह बताते हैं कि उनकी आयु 49 वर्ष हो गई है वह जन्म से ही विदिशा तहसील के ग्राम रुसल्ला में निवास कर रहे हैं। लेकिन जिस भूमि पर वह निवास कर रहे हैं उस भूमि का उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था फिर उन्हें स्वामित्व योजना की जानकारी लगी तो उन्होंने इस योजना में आवेदन किया और आज मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत शुभारंभ अवसर पर उन्हें भूमि का स्थाई पट्टा प्राप्त हुआ है। स्थाई पट्टा पाकर हितग्राही हिम्मत सिंह बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि अब इस पट्टे के दस्तावेज की मदद से वह और उनका परिवार खुशहाल जीवनयापन कर सकेगा। पट्टे के माध्यम से उन्हें समय-समय पर जरूरत पड़ने पर बैंकों द्वारा ऋण भी दिया जाएगा इसके लिए वह अप्लाई कर ऋण प्राप्त करेंगे। वह वर्षों से जिस भूमि पर कच्चे मकान में निवास कर रहे थे उसका दस्तावेज ना होने पर उन्हें ऋण प्राप्त नहीं हो रहा था लेकिन अब वह स्वामित्व योजना से लाभान्वित होने के उपरांत अधिकार से अपने गांव में निवास कर सकेंगे और ऋण भी ले सकेंगे। स्वामित्व योजना के लिए हितग्राही ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद भी दिया है।
Tags
विदिशा
