50 किलोग्राम पालीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया और 121 प्रकरणों में 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया
विजय मार्केट साप्ताहिक हाट बाजार में की कार्यवाही
नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पालीथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को निगम के विभिन्न जोनों के दलों ने संयुक्त रूप से बरखेड़ा विजय मार्केट साप्ताहिक हाट बाजार में कार्यवाही करते हुए 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया और 121 प्रकरणों में 21 हजार 500 रूपये की राशि का जुर्माना किया।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन द्वारा प्रतिबंधित पालीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी निर्देशों के परिपालन में निगम के जोन क्रमांक 14, 15, 16, 18 एवं 19 के स्वास्थ्य विभाग के अमले के दलों ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में बरखेड़ा विजय मार्केट के साप्ताहिक हाट बाजार में कार्यवाही करते हुए अलग-अलग दुकानों से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जप्त की तथा पालीथीन विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 121 प्रकरणों में 21 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राकेश शर्मा के अलावा प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारीगण रमाकांत यादव, मधुसूदन तिवारी, संदीप मांडलेकर, विजय शाक्य, सुपरवाइजर विनोद शर्मा तथा भेल प्रशासन के अधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद था।
Tags
भोपाल

