उप मुख्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की : रीवा

 


उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही आगामी समय में पुर्नधनत्वीकरण योजना से कराये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में शहर में बनायी जाने वाली मल्टी लेवल पार्किंग कोठी कम्पाउंड में महिला हाट निर्माणजनपद पंचायत कार्यालय निर्माणइंजीनियरिंग कालेज में क्वार्टस निर्माणतथा मनगवां के मलकपुर तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य की कार्ययोजना की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने ली। उन्होंने ढेकहा तिराहा से करहिया मंडी सड़क निर्माणएसडीएम कार्यालय तथा सर्किट हाउस एवं पीडब्लूडी भवन निर्माण सहित निर्माणाधीन समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेयकलेक्टर प्रतिभा पालआयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनणडेएसडीएम हुजूर वैशाली जैनतहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्लाकार्यपालन यंत्री अनुज सिंहसहायक यंत्री हिमांशु वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post