कलेक्टर विदिशा सिंह से साइकिललिस्ट आशा ने की सौजन्य भेंट

 


कलेक्टर रौशन कुमार सिंह से आज उनके चेंबर में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने साइकिल से 17030 किलोमीटर की यात्रा कर सौजन्य भेंट की है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को सायकलिस्ट आशा मालवीय ने उनके द्वारा पूरे भारत देश में सायकिल यात्रा के माध्यम से दिए जा रहे संदेशों व कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर सिंह ने साइकिल से यात्रा करने वाली आशा मालवीय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सराहना की है उन्होंने कहा कि साइकिल से यात्रा कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य काफी प्रेरणादाई हैं।

    24 जून 2025 को आशा मालवीय ने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी इसके बाद उन्होंने सियाचिन सहित देश के अलग-अलग राज्यों व जिलों में भ्रमण करते हुए स्कूल-स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों को ओजस्वी मार्गदर्शन दिया। आज विदिशा आगमन पर साइक्लिस्ट आशा मालवीय द्वारा विदिशा के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को ओजस्वी मार्गदर्शन देते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपना संघर्षमय जीवनयापन कर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि उनका जीवन कठिनाई भरा था पारिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी उनकी मां मजदूरी करती थी उसके बावजूद भी उन्होंने अपना लक्ष्य निश्चित रखा और लक्ष्य निश्चित रखने के साथ ही लक्ष्य की दिशा में सदैव प्रयास करती रहीं इसलिए आज उन्हें सफलता मिली

Post a Comment

Previous Post Next Post