मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत पीतलमिल चैराहा पर आयोजित शिविर में विदिशा के श्रीराम गोपाल कुशवाहा को पीएम स्व निधि योजना तहत 50 हजार रुपये की राशि का ऋण स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रदाय किया गया।
पीएम सम्मन निधि योजना के लाभार्थी श्रीराम गोपाल कुशवाहा ने प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब तबके के व्यवसाईयों को अग्रसर करने के लिए प्रारंभ की गई इस योजना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि हम जैसे गरीब व्यवसाईयों के लिए पीएम स्व निधि योजना तहत 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार की रकम बहुत सहयोग प्रदान करती है। उन्होंने पूर्व में 10 हजार की राशि इस योजना में प्राप्त की थी इसके उपरांत उस राशि को किस्तों के माध्यम से चूकता करने के बाद 20 हजार और अब मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के शिविर में उन्होंने 50 हजार की राशि की स्वीकृति प्राप्त की है। पीएम स्व निधि योजना में मिले इस सहयोग से अब वह अपने व्यवसाय को और अग्रसर कर सकेंगे इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।
