मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की प्रगति और युवा दिवस की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की प्रगति, धान उपार्जन की समीक्षा, युवा दिवस की तैयारियो के संबंध में और मकर संक्रांति पर्व मनाये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिले से कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि समस्त जिले में शिविरो के माध्यम से समस्या का त्वरित समाधान कर “सुशासन आपके द्वार” को चरितार्थ करें, जिले में विशेष प्रयासो और नवाचारो के माध्यम से शिविरो का आयोजन एवं कार्यवाही की जाए।

         धान उपार्जन की समीक्षा अन्तर्गत मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि समस्त जिले उपार्जित धान का व्यवस्थित स्टोरेज एवं परिवहन करना सुनिश्चित करें, बारिश का अनुमान वाले जिले सुरक्षित धान स्टोरेज हेतु कार्यवाही करे। युवा दिवस के उपलक्ष्य मे जिलास्तरीय सूर्य नमस्कार जनप्रतिनिधिगणो की उपस्थिति में किया जाए।

          सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ होगा, प्रात: 9:30 से 10:15 तक मुख्यमंत्री संदेश का प्रसारण आकाशवाणी के माध्यम किया जाएगा। साथ ही युवा दिवस को युवा शक्ति मिशन के शुभारम्भ की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रत्येक जिले मे कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

          मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी के पूर्व 12 जनवरी को लाडली बहना को मासिक राशि का वितरण कार्यक्रम एवं उसके उपरान्त मकर संक्रांति से सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियो के संबंध में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शीत लहर सम्बन्धी दिशा निर्देशो एवं सावधानी बरतने हेतु, राजस्व महाभियान की समीक्षा कर अभिलेख त्रुटि सुधार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना में कोई पात्र व्यक्ति छूट ना पाए, आर बी सी 6(4) के प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही एवं परीक्षाओं की तैयारियो हेतु के समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post