भोपाल मंडल के अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन का रुठियाई स्टेशन तक विस्तारित सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अशोकनगर स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने 68.92 करोड़ रूपये की राशि के विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आपका सेवका,आपका सेवक आपके लिए जिंदगी में कोई कमी नही आने देगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गलत काम बर्दाश्त नही करूगा। मेरे पूज्य पिताजी ने यात्रियों को रेल सुविधा के लिए जी जान लगाई थी। उन्होंने बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन का रुठियाई स्टेशन तक विस्तारित सेवा प्रारंभ की गई है। क्षेत्र की जनता के सपने के रेल प्रबंधन ने आज साकार कर दिया है। उन्होंने कोरोना काल से बंद हुई ट्रेनो के पुन: संचालन कराये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अशोकनगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप विकसित करने हेतु 25 करोड़ रूपये की राशि से कार्य कराये जा रहे है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन ठहराव और गाड़ी विस्तार से स्थानीय यात्रियों को न केवल सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। भोपाल रेल मंडल द्वारा की गई इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने 68.92 करोड़ रूपये की राशि के विभिन्न कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 68.92 करोड़ रूपये की राशि के विभिन्न कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 37.51 करोड़ रूपये की राशि के 06 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने लुकवासा चंदेरी मार्ग के कि.मी. 77/4 में ओर नदी पर पुल निर्माण लागत राशि 15.09 करोड़, लुकवासा चंदेरी मार्ग के कि.मी. 74/6 में राची नदी पर पुल निर्माण लागत राशि 10.36 करोड़ रूपये,शासकीय महाविद्यालय सहराई लागत राशि 4.34 करोड़ रूपये,शा.उ.मा.वि. झीला में कन्या छात्रावास का निर्माण लागत राशि 01.37 करोड़, शासकीय संजय निकुंज मलखेडी कृषक ट्रेनिंग केन्द्र लागत राशि 31 लाख रूपये एवं माधव कालेज चंदेरी लागत राशि 5.14 करोड रूपये का लोकार्पण किया गया। साथ ही 31.41 करोड़ रूपये की लागत से 02 कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान अशोकनगर जिले में मुंगावली के समीप मल्हारगढ़ में बेतवा नदी के नॉवघाट पर जलमग्नीय पुल लागत राशि 29.44 करोड़ रूपये तथा नगरपरिषद कार्यालय भवन शाढ़ौरा लागत राशि 1.97 करोड़ रूपये का शिलान्यास किया गया। गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की समय-सारणी यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित गाड़ियों के ठहराव की घोषणा की गई: • गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, अशोकनगर स्टेशन पर हर शुक्रवार को 04:28 बजे आगमन और 04:30 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर शुक्रवार को 22:18 बजे आगमन और 22:20 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर शनिवार को 10:43 बजे आगमन और 10:45 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 22194 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर शनिवार को 19:18 बजे आगमन और 19:20 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, अशोकनगर स्टेशन पर हर रविवार को 09:46 बजे आगमन और 09:48 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 20482 तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर रविवार को 16:18 बजे आगमन और 16:20 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर सोमवार को 00:25 बजे आगमन और 00:27 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर सोमवार को 18:10 बजे आगमन और 18:12 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर सोमवार को 21:04 बजे आगमन और 21:06 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर मंगलवार को 05:23 बजे आगमन और 05:25 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 20961 उधना-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर मंगलवार को 21.04 बजे आगमन और 21.06 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, मुंगावली स्टेशन पर हर बुधवार को 06.12 बजे आगमन और 06.14 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 20962 वाराणसी-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बदरवास स्टेशन पर हर गुरुवार को 06:35 बजे आगमन और 06:37 बजे प्रस्थान। • गाड़ी संख्या 61611 बीना- रुठियाई मेमू स्पेशल ट्रेन 08.55 बजे रुठियाई पहुचेगी और गाड़ी संख्या 61612 रुठियाई-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन 09.45 बजे रुठियाई से प्रस्थान करेगी | इस अवसर पर विधायक मुंगावली ब्रजेन्द्र यादव,सांची विधायक प्रभुराम चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव,नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया,पूर्व विधायक अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी,भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी,पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन,रेल प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
