विधायक ने ग्राम भर्रोली के मंदिर परिसर में रंगमंच का किया भूमि पूजन

 


ग्राम भरौली में जगदंबा माता मंदिर ग्राम वासियों द्वारा सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा में आज सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास जी का स्वागत किया उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्राम वासियों एवं मंदिर पर रहने वाले संतो द्वारा विधायक अग्रवाल से प्रांगण में सीसी करवाने एवं बाउंड्री वॉल बनवाने हेतु  मांग की जिसके संबंध में विधायक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों को मांगने की जरूरत नहीं है आपने मुझे दोबारा सेवा का अवसर दिया उसको जरूर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रांगण में सीसी एवं बाउंड्री बाल का निर्माण स्वीकृत कर निर्माण कराया जाएगा।

                इस अवसर पर विधायक अग्रवाल ने दो लाख चौरानबे हजार लागत राशि के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बहादुर सिंह गुर्जर द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष रविता रुस्तम जाटवजनपद उपाध्यक्ष सुनील बुधौलियाप्रवीण गौड़राजेश दांतरे के अलावा सर्वश्री सुजान सिंह रावतकिशन सिंह यादवअनिल चतुर्वेदी ,जितेंद्र सिंह रावतराकेश खटीकराजेंद्र सिंह यादव ,पवन पाठक आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल ने गांव में पद यात्रा कर लोगों के घर-घर जाकर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर विधायक अग्रवाल के साथ सर्वश्री रघुनाथ सिंह गुर्जररघुवीर सिंह गुर्जरवान सिंह बघेल ,रवि गुर्जरकुशल गुर्जरपटैल यादव के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post