पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें ‘परवाह’ की थीम पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवं वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत आज दिनांक-31.01.2025 को यातायात पुलिस भोपाल द्वारा निम्नलिखित यातायात जागरूकता कार्यक्रम किये गए
1. भोपाल षहर के करोंद क्षेत्र स्थित माधवी गौतम हायर सेकेण्ड्री स्कूल में यातायात निरीक्षक के.एल. मीणा, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह सेंगर तथा यातायात षिक्षा सेल द्वारा स्कूल के 150 छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रष्नों के उत्तर भी दिये गए।
2. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नगरीय पुलिस भोपाल एवं स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा नादरा बस स्टैंड भोपाल पर बस चालक तथा परिचालकों के लिए स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त संजय सिंह, यातायात नगरी पुलिस भोपाल, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के डी.जी.एम. लोकषचंद्र एवं रीजनल मेनेजर सुनीन राजवेध, सेवा सदन के डाॅ. सुरेष तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय दुबे यातायात जोन-3 द्वारा निषुल्क हेलमेट वितिरण किये गए। स्वास्थय षिविर में 270 चालकों तथा परिचालकों का परिक्षिण किया गया जिसमें से 200 चालकों तथा परिचालकों को आॅखों में रिफ्रेक्टिव ईरर की समस्या बताई गई, 220 को षुगर की समस्या, 28 को बी.पी. की समस्या बताई गई। षिविर में 123 चष्में 72 को आई ड्रोप तथा दवाईंयाॅं वितरित की गई।
3. बैरागढ़ रोड स्थित ग्रेसियस रिसोर्ट में एग्रीकल्चर डील्र्स मीट मे यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त देवेन्द्र सिंह यादव, यातायात जोन-4 एवं सूबेदार प्रषासन देवेन्द्र यादव द्वारा डील्र्स को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई, साथ ही व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रष्नों के उत्तर दिये गए।
इसी क्रम में षहर के प्रमुख चैराहों-तिराहों पर यातायात जागरूकता हेतु यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरीत कर वाहन चालकों से हेल्मेट पहनने एवं सीट बैल्ट लगाने, स्टाॅप लाईन का पालन करने एवं पैदल यात्रीयों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।
सड़क सुरक्षा माह-2025 में प्रदत्त निर्दंेषों के अनुरूप भोपाल षहर के प्रमुख चैराहों-तिराहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की मदद से आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के बिना हेलमेट के 80 बिना सीटबेल्ट के 46 तीन सवारी 01 एवं तेज गति 04 सहित अन्य कुल 183 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के चालान बनाए गए।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।




