कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शुक्रवार को कटंगी थानांतर्गत कुचबंदिया मोहल्ला में दबिश दी गई। सहायक आबकारी आयुक्त रविन्द्र मानिकपुरी एवं कंट्रोलरूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से कुल 80 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा लगभग 1 हजार 225 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जिसका अनुमानित मूल्य 1 लाख 34 हजार 500 रुपए है। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क, (च ) के तहत कुल 8 प्रकरण भी दर्ज किये गये हैं। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण वरकडे, रूपाली जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।
