कटनी कलेक्टर के निर्देश पर गुरजीकला में 6 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त’

 कलेक्टर के निर्देश पर गुरजीकला में 6 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त’




कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा समय-समय पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश के पालन में गुरुवार को तहसील रीठी के अंतर्गत ग्राम गुरजीकला वृत-बडगांव की 0.42 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 6 लाख रुपए है।नायब तहसीलदार खगेश भलावी ने बताया कि खसरा नंबर 179 रकवा 0.42 हेक्टयर में अनावेदकगण मुन्ना पिता बलिया, बिरजू पिता बिलसन, विशाली पिता फागू कुम्हार, जग्गू पिता शंकर, बैजनाथ, पन्नालाल, उमेश पिता गुलाब, प्रकाश पिता चिंतामन लोधी, उदयभान पिता धनीराम खुशीराम पिता सुखनंदी निवासी ग्राम गुरजीकला  द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। साथ ही कुछ कच्चा निर्माण भी कर लिया गया था। जिसे नायब तहसीलदार खगेश कुमार भलावी के निर्देशन में हल्का पटवारी अरविंद प्रजापति एवं पटवारी बेडीलाल कुलस्ते, अनिल चौधरी द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी सलैया विजेन्द्र तिवारी  एवं पुलिस बल और ग्राम पंचायत सचिव और जी आर एस की मौजूदगी रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post