मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 11 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर नागरिकों से लिए गए शासकीय योजनाओं के आवेदन पात्रों को किया गया हितलाभ का वितरण

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 11 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर नागरिकों से लिए गए शासकीय योजनाओं के आवेदन पात्रों को किया गया हितलाभ का वितरण




भारत सरकार एवं म.प्र. सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन पर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

 आगामी 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत गुरुवार 9 जनवरी को जिले की जनपद पंचायतों में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 11 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर पात्र हितग्राहियों का घर घर सर्वे किया गया।      अभियान के तहत गुरूवार को जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत रूपौंद व भगनवारा एवं जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत डिहुंटा व तिगवां में शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं खाम्हा, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कन्हवारा और जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत जमुनिया व देवगांव सहित़ जनपद पंचायत विजयराघवगढ की ग्राम पंचायत मोहस एवं रोहनिया में शिविर का आयोजन किया शासन और प्रशासन मिलकर जरूरतमंद नागरिकों की पहचान कर उन्हे शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही कर ग्राम के मुद्दों को सुलझाने का सार्थक प्रयास किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post