जुन्नारदेव के ग्राम तालखमरा के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन



आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सहयोगी संस्था आई.डी.वाय.डब्ल्यू.सी. (प्रयास संस्था) के द्वारा विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम तालखमरा के क्लाइमेट स्मार्ट विलेज में गत दिवस राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र तामिया और कृषि एवं उद्यानिकी विभाग जुन्नारदेव के अधिकारी उपस्थित थे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता :- कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी तामिया के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एस.के.अहिरवार, जुन्नारदेव के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.एस.मरकाम, कृषि विस्तार अधिकारी रविंद्र डेहरिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक चूड़ामण सोनारे व उद्यानिकी विभाग जुन्नारदेव के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आर.के.आरसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


मुख्य गतिविधियां : किसानों को प्रशिक्षण एवं जानकारी - किसानों को शासकीय योजनाओं जैसे जैविक खेती, उन्नत बीज, खेत की तैयारी से लेकर फसल कटाई और भंडारण तक की जानकारी दी गई। डॉ.एस.के.अहिरवार ने पी.ओ.पी.मॉड्यूल के माध्यम से विशेष जानकारी प्रदान की।

किसानों का सम्मान : - विकासखंड मोहखेड़ और जुन्नारदेव के 15 उन्नतशील किसानों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पारस्परिक ज्ञानवृद्धि हुई।


डेमो प्लॉट निरीक्षण :- उपस्थित अधिकारियों ने HI-1634 के डेमो प्लॉट का निरीक्षण किया और इसके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया। यह आयोजन क्षेत्रीय कृषि विकास और किसानों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post