लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता- 2024 में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुये सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के विद्यार्थियों ने मदरसा विधा की कव्वाली में प्रथम स्थान प्राप्त कर नरसिंहपुर जिले को गौरवान्वित किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वैदेही सोनी, सदफ मंसूरी, प्रिया विश्वकर्मा, वंशिका नाग, नम्रता कहार, अदिति चौधरी, अंश श्रीवास्तव, कृष्णा सोनी, नैतिक सोनी, प्रिंस चौधरी, शिवम भारिया आदि शामिल थे। अन्य प्रतियोगिता में वंश रजक, शुभम सोनी, वंशिका कश्यप, मनीषा चौधरी आदि ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शिक्षक नारायण प्रसाद सोनी द्वारा बच्चों की तैयारी कराई गयी थी।
विकसित भारत थीम पर आधारित जूनियर वर्ग की कव्वाली प्रतियोगिता में सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर में स्थान बनाया है। कव्वाली कनिष्ठ वर्ग कक्षा आठवीं की प्राची सोनी, वर्तिका कौरव, खुशबू तिवारी, मान्यता राजपूत, अलबीना खान, अमीता लोधी, अनन्या मेहरा ने शिक्षक महेंद्र सिंह लोधी, मधु विश्वकर्मा, अनुभव कौरव, मयंक श्रीवास्तव, मुरलीधर नायक व श्रुति पटवा के मार्गदर्शन में किया। बच्चों की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार व्योहार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राशी अग्रवाल तथा संस्था प्राचार्य जीएस पटेल, प्रभात मिश्रा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनायें प्रदान की।
