न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता, प्रधान जिला सत्र न्यायालय उमरिया एवं न्याय. सचिव जितेन्द्र कुमार बिजौलिया तथा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दीपक अग्रवाल द्वारा जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जेल के सभी बैरक एवं बंदियों के उपयोग के शौचालय, तथा उनके कपडे, बिस्तर, टेलीविजन, सोने का स्थान बैरक, तथा मुलाकात कक्ष, इनकमिंग टेलीफोन कक्ष, भोजन बनते समय पाकशाला तथा महिला वार्ड, जेलं अस्पताल पृथक कक्ष / सेल व्हीसी कक्ष का अवलोकन / निरीक्षण किया गया । बंदियों के हिस्ट्री टिकट में अपराध धारा, प्रकरण क्रमांक, थाना, पेशी दिनांक, बंदी मुलाक़ात दिनांक, पेशी दिनांक तथा नियुक्त अधिवक्ता के नाम की जानकारी लेकर बंदियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा गया। किसी भी बन्दी ने कोई समस्या होना नहीं बताया है। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के संचालित स्वरोज़गार प्रशिक्षण संगीत शिक्षा, खिलौना बनाना, भोजन प्रबंध, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर प्रशिक्षण आदि का अवलोकन कश्वंदियों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएँ दी गयी । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक डी. के. सारस, जेलर/उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे, डॉ एस. के. जैन एवं जेल में ड्यूटी रत मुख्य प्रहरी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
