मुख्यमंत्री डॉ यादव का जबलपुर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

 


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज भोपाल से वायुयान द्वारा दोपहर 12.52 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आगमन हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प से देकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के एयरपोर्ट जबलपुर आगमन के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ,संतोष बरकड़े, नगर निगम की महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, अखिलेश जैन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, आईजी अनिल कुशवाह, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट के लिए प्रस्थान किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.17 बजे पुन: जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के साथ शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) लखन पटेल थे। जहां पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक सुशील तिवारी इंदु, नरसिंहपुर से पूर्व राज्‍यसभा सांसद कैलाश सोनी, भाजपा नगर अध्‍यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हेन्‍द्रजीत सिंह बब्‍बू ने सौजन्‍य भेंट की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post