जैविक खैती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मेलन आयोजित : सीहोर

 


सीहोर तहसील के ग्राम सालाखेड़ी में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस किसान सम्मेलन में किसानों द्वारा जैविक खेती के मॉडलों का अवलोकन किया गया। इसके साथ इस किसान सम्मेलन में उन किसानों ने अपने अनुभव साझा किए जो निरंतर जैविक खेती कर रहे हैं। किसान सम्मेलन में बताया गया कि यह एक अग्रणी प्रयास है जो समर्थन संस्था और कृषि विभाग के प्रयासों से किया जा रहा है। बीआरसी केंद्र पर एडवांस जीवामृत और कीट प्रबंधन हेतु कई प्रकार की कीटनाशक का निर्माण किया जा रहा है।

 

      इस अवसर पर किसानों को मृदा और उसके तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि मृदा के तत्वों की कमी को जीवामृत की सहायता से पूरा किया जा सकता है और भूमि को उपजाऊ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम एवं आसपास के ग्रामों किसान एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post