जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार में शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, एवं समन्वयक अधिकारी आनंद रणदिवे की उपस्थिति में बैंक जिला सहकारी केेन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार मे ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रावत ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज के प्रत्येक वर्ग में तनावपूर्ण परिस्थितियों, नकारात्मक तत्वों से जूझने की चुनौती, आक्रामक व्यवहार, क्रोध, चिडचिडापन, अनिद्रा रोग, तनाव, अवसाद, प्रेरणा में कमी, दुर्व्यवहार, परिवार से सामंजस्य बिठा पाना जैसी समस्याओं के कारण मानसिक स्वास्थ्य हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता निरंतर महसूस की जा रही है। ऐसे में योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास सम्पूर्ण स्वास्थ्य, बेहतर व्यवहार तथा प्रेरणा को बढावा देता है। ध्यान के माध्यम से अवसाद/तनाव प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, ईमानदारी दृष्टिकोण, कार्य केे प्रति सर्मपन, सामाजिक प्रतिबद्धता, शुचिता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामन्जस्य, सकारात्मकता में अभिवृद्धि, क्रोध पर नियंत्रण जैसे अन्य लाभप्रद बातों के बारे में बताया गया।
बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं शाखाओं के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मुख्यालय धार में विश्व ध्यान दिवस पर 15 मिनट का ध्यान कर विश्व ध्यान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार, ममता शुक्ला, स्थापना अधिकारी, सोरव समकारिया, विपणन अधिकारी, तेजप्रताप सिंह, सिविल उपंयत्री विकास लाड, लेखा कक्ष प्रभारी, अंकित परमार, योजना एवं विकास कक्ष प्रभारी, एवं समस्त मुख्यालय एवं शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।
