कमेंट ईमेल प्रिंट कलेक्टर द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण एवं राजस्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग ली गई

 


कलेक्टर नेहा मीना द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख के वितरण एवं राजस्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग ली गई।

        भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केंद्र स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसंबर 2024 को किया जाना है इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‌द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्पूर्ण देश से चयनित स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाना है। उक्त योजना के अंतर्गत सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण सांसद, विधायक एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किया जाना है। कलेक्टर द्वारा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाने के निर्देश दिए। 

       स्वामित्व योजना अंतर्गत वितरित किए जाने वाले अधिकार अभिलेख भू-लेख पोर्टल पर तहसीलदार लॉगिन में उपलब्ध कराए गये है। अधिकार अभिलेखों की प्रतियाँ डाउनलोड कर हितग्राहियों को रंगीन प्रति वितरित करना सुनिश्चित करें एवं उल्लेखित कार्यक्रम के पूर्व अधिकार अभिलेख का वितरण नहीं किया जाए। जिला स्तरीय कार्यक्रम पर वेबकास्ट एवं टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा जा सके। कलेक्टर द्वारा इसी के साथ ही राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

       इसके साथ ही कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सुशासन सप्ताह के तहत "प्रशासन गांव की ओर" अभियान अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।

       इस दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी समस्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post