राष्ट्रीय NGO शिखर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने हिन्द की स्याही समाचार पत्र के ऑनर मोहम्मद ओवेस के पिता मरहूम मोहम्मद निसार की याद में सीहोर जिले के ग्राम पंचायत आबिदाबाद के 5 गाँव कलमखेड़ा, जीवनताल, लावाखेड़ी, छोटीजीवनताल, गुलरछापरी ग्राम के बच्चों में सर्दी को लेकर गर्म कपड़े वितरित किए I
जिसमें ग्राम पंचायत आबिदाबाद की उपसरपंच दृप्ती बाई पति केवल सिंह, ग्राम वासी सुनील, पप्पू, अर्जुन आदि ग्राम वासियों ने संस्था का सहयोग किया इस आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद ओवेस, उपाध्यक्ष करीम खान, कोषाध्यक्ष शबाना खान, सहसचिव सना साबरी, सहसचिव 2 शबाना अंसारी, संस्था के सदस्य मोनिस खान, हलीमा दाद, फरीदा सुल्ताना, सादिया खान, ममुना बी, वीरेंद्र सिंह दांगी, स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष शबाना खान ने ग्राम की महिलाओं से वार्तालाप किया और उनकी समस्याएं सुनी ओर समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।


