सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा फरार अपराधियों तथा वारंटियों की धरपकड़ हेतु 16वी बार की कॉम्बिंग गश्त
कॉम्बिंग गश्त के दौरान 529 स्थाई एवं 398 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 927 फरार बदमाशों को किया गिरफ्तार, चारों जोन के करीब 1000 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान की गई फरार वारंटियों की धरपकड़
भोपाल कमिश्नरेट मे कुल 16 कॉम्बिन्ग गश्त में 9335 बदमाश किए जा चुके गिरफ्तार
अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा कल दिनाँक 07-08/12/2024 की रात्री में कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, उपरांत सभी जोन के पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र सिंह पवार, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे।
रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 529 स्थाई वारंट एवं 398 गिरफ्तारी वारंट, 140 जमानतीय वारंट समेत कुल 1067 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही 152 गुण्डा, बदमाश तथा 168 निगरानी बदमाश चेक किये गये।
जोन वार सर्वाधिक स्थाई/गिरफ्तारी वारंट धरपकड़ कार्यवाही-
जोन-1 क्षेत्र में सर्वाधिक थाना रातीबढ़ पुलिस द्वारा कुल 19 स्थाई एवं 16 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 35 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
जोन-2 में सर्वाधिक थाना बाग सेवनिया पुलिस द्वारा कुल 37 स्थाई एवं 19 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 56 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
जोन-3 में सर्वाधिक थाना हनुमान गंज पुलिस द्वारा कुल 28 स्थाई एवं 23 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 51 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है ।
जोन-4 में थाना निशात पुरा पुलिस द्वारा 40 स्थाई एवं 30 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 70 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
इस तरह चारो जोन में कुल 529 स्थाई, 398 गिरफ्तारी एवं 140 जमानतीय वारंटी समेत कुल-1067 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई l
कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य :-
कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य फरार स्थाई, गिरफ्तारी, ज़मानतीय वारंटो की धरपकड़ एवं सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते है। जिसमें पुलिस द्वारा थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल को एकत्रित कर ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना किया जाता है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा य़ह 16 बार की गई है जिसमें अब तक 9335 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।
उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। अपराधों पर नियंत्रण बना रहेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं।
भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 16 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-9335 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंटी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार हैं :-
1. दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
2. दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
3. दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
4. दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
5. दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
6. दिनांक 05-06/03/2023 कुल 460 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
7. दिनाँक 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
8. दिनाँक 27-28/08/23 को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
9. दिनाँक 29-30/08/23 को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
10. दिनाँक 22-23/09/23 को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
11. दिनाँक 07-8/10/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।
12. दिनाँक 05-06/11/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।
13. दिनाँक 22-23/03/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 1014 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
14. दिनाँक 29-30/04/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 759 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
15. दिनाँक 16-17/06/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 635 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए।
16. दिनाँक 07-08/12/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 927 गिरफ्तारी/स्थाई वारंटी एवं 140 जमानतीय वारंट समेत कुल 1067 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।
Tags
क्राइम

