कलेक्टर यादव ने प्राथमिक शाला पुरैनी पहुंचकर जनकल्याण शिविर का लिया जायजा शिविर मे प्राप्त हुए 68 आवेदन,हुआ हितलाभ का वितरण

कलेक्टर यादव ने प्राथमिक शाला पुरैनी पहुंचकर जनकल्याण शिविर का लिया जायजा शिविर मे प्राप्त हुए 68 आवेदन,हुआ हितलाभ का वितरण




नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक शाला पुरैनी परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण शिविर में पहुंचे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने यहाँ लोगों से संवाद किया. उनकी समस्याएं सुनी और विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल में पहुंचकर प्राप्त आवेदन पत्रों और उन पर की गई कार्यवाही का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा नगर निगम आयुक्त नीलेश कुमार दुबे, उपायुक्त नगर निगम पवन कुमार अहिरवार और तहसीलदार बालकृष्ण मिश्रा , राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और नागरिक गण मौजूद रहें। जनकल्याण शिविर में कुल 68 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से आयुष्मान कोर्ड के 33 आवेदन पत्र मिले, इसमें से 6 वरिष्ठ नागरिक के आयुष्मान आधार कार्ड मौके पर ही बनाये जाये। इसके अलावा सम्रग आई बनवाने के 25 आवेदन पत्र प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 4 आवेदन पत्र और पेंशन योजना के 3 आवेदन पत्र और श्रमिक कार्ड के एक संपत्ति कर व नामांतरण के प्राप्त तीन- तीन आवेदक फार्मों मे से संपति कर के प्रकरण स्वीकृत किये गये इसी प्रकार जन्म और मृत्यु के एक प्रकरण शिविर में स्वीकृत करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किये गये इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी सात लोगो को दी गई। सुषमा की स्वीकृत हुई कल्याणी पेंशनपुरैनी में आयोजित जनकल्याण शिविर मे सुषमा कोल पति रंजीत कोल निवासी बिरसा मुंडा वार्ड के पति की हाल ही में बीते दो दिसंबर को सुषमा के पति रनजीत कोल की मृत्यु हो गई थी सुषमा कोल आज जनकल्याण शिविर मे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची थी कलेक्टर यादव ने सुषमा को उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा इसके साथ ही साथ मौके पर ही सुषमा के लिए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना की स्वीकृति का आदेश दिया गया तथा उनकी खाद्यान्न पार्ची के लिए भी आवेदन दर्ज किया गया।सास बहू की समस्या हुई हलशिविर में बालगंगाधर तिलक वार्ड निवासी पुरैनी 48 वर्षीय कुसुम कुशवाहा अपनी 20 वर्षीय पुत्रवधु बहू कोमल कुशवाहा को लेकर जनकल्याण शिविर मे समग्र आई डी नाम जुड़वाने पहुंची थी जिनका मौके पर ही कार्य संपादित किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post