वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन : भोपाल

 लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर कुल 21388 मामलों का हुआ निराकरण




प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/सचिव आरती शर्मा, विशेष जिला न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, जिला न्यायालय भोपाल के समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम, एसडीएम अजय शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक खरे एवं जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सदस्यगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत में कुल निराकृत प्रकरणों की संख्या 21388, लंबित रेफर्ड प्रकरणों की कुल संख्या 3327 , निराकृत लंबित प्रकरणों की कुल संख्या 2458, प्री-लिटिगेशन रेफर्ड प्रकरणों की कुल संख्या 20820, निराकृत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की कुल संख्या 18930, चेक बाउंस से संबंधित निराकृत कुल प्रकरणों की संख्या 476, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित निराकृत कुल प्रकरणों की संख्या 509, आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों की संख्या 704, पारिवारिक प्रकरणों की संख्या 140, बैंक रिकवरी के प्रकरणों की संख्या 174, व्यवहार वाद के प्रकरणों की संख्या 108, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों की संख्या 239, श्रम विभाग से संबंधित प्रकरणों की संख्या 14, यातायात नियमों के उल्लघन संबंधी ई-टैफिक चालान 718, जलकर एवं सम्मपति कर संबंधी प्रकरणों की संख्या 15370, अन्य प्रकरणों की संख्या 1590 प्रकरण का निराकरण किया गया। शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अभी तक प्राप्त आकंड़ो के अनुसार कुल निराकृत प्रकरणों की संख्या 21388, नेशनल लोक अदालत में कुल अवार्ड राशि 50,74,36,663 राशि पारित।




नेशनल लोक अदालत में कुल 62 खण्डपीठों का गठन किया गया

नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय भोपाल के प्रवेश द्वार स्थित हॉल में विधि विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनायी गयी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के प्रिंट लगाकर आमजन को लोक अदालत का महत्व बताया गया, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के पेम्पलेट वितरित किये गये। लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण का भरपूर सहयोग रहा ।




सफल स्टोरी

30 जनवरी 2024 को बस क्रमांक MP04-PA-1622 के चालक द्वारा बस को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बस को विंध्याचल ढाबा चिड़िया टोल के मोड़ पर पलट गयी जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना उपरावगंज जिला रायसेन में दर्ज की गई थी। घायलों के द्वारा माननीय द्वितीय मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम भोपाल के समक्ष मुआवजा के लिए दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आज 14 दिसम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से TATA AIG बीमा कंपनी से प्रकरणों में 39 लाख 15 हजार में समझौता कर चैक प्राप्त किया।




इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव, एवं प्रदीप वरकड़े जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा बीमा कंपनी के अधिवक्ता अजय कुमार पाण्डे साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल आरती शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह एवं आवेदक के अधिवक्ता कृष्णा प्रजापति उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post