टीकमगढ़ के थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत घर की राह भटके दो बच्चों को डायल-112 FRV ने परिजन से मिलाया

 


टीकमगढ़ के थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत कछियागुढ़ा के पास दो बच्चे मिले है जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14-12-2024 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल  चंदेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ आरक्षक योगेन्द्र आरक्षक वीरन यादव पायलेट दिनेश राय ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण में लेकर बच्चों से पूछताछ कर आसपास के क्षेत्र में बच्चों के परिजन की तलाश की, ग्राम बाबई में परिजनों के मिल जाने पर डायल 112 स्टाफ द्वारा सत्यापन उपरांत आरुष कुशवाह पिता मुकेश कुशवाह उम्र 5 साल, प्रांजल राजपूत पिता सतेंद्र राजपूत उम्र 6 साल को  परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजन द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post