90 प्रशिक्षणार्थियों का किया गया चयन
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) छिंदवाड़ा में मंगलवार को सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड, गुजरात द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष प्रशिक्षणार्थियों के लिए एफटीसी हेतु कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस ड्राइव में कुल 110 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
कंपनी के प्रतिनिधि नवीन यादव एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया के बाद 90 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 25,300 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
संस्था के प्राचार्य शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक सी.बी.उईके तथा प्लेसमेंट अधिकारी शिव कुमार सनोडिया ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
प्लेसमेंट अधिकारी शिव कुमार सनोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था में 23 मार्च 2026 को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड पीथमपुर द्वारा भी कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 से 35 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष आवेदक भाग ले सकेंगे।
