डीआरएम कार्यालय शिविर में 77 महिला रेलकर्मियों के कराया स्वास्थ्य जाँच

 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल मंडल में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में दिनांक 10 मार्च को डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल चिकित्सालय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के दौरान महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), हीमोग्लोबिन तथा अन्य आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में रेलवे की 77 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

भोपाल मंडल द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post