आचार्य राजेन्द्र दास जी का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत

 

मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेन्द्र दास जी महाराज का रीवा एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आचार्य का स्वागत वंदन कर आत्मीय अभिनंदन किया। राजेन्द्र दास जी महाराज तदुपरांत उप मुख्यमंत्री जी 

के अमहिया स्थित निवास पहुंचे जहाँ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक आचार्य का चरण पखारकर आशिर्वाद किया तथा महाराज जी को श्रीफल व गौमाता की मूर्ति भेंट की।

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में राजेन्द्र दास जी करेंगे गौ कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक जगदगुरू द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर एवं श्रीमलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से गौकथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस दिव्य आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षणगौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा और सशक्त प्रोत्साहन मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गौ भक्त एवं गौ कथा वाचक राजेन्द्र दास जी की कथा का श्रवण करने का सभी से आह्वान किया है

Post a Comment

Previous Post Next Post