मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर बड़ी कार्रवाई

 एक सप्ताह में 33 मोटरसाइकिल और 4 ट्रैक्टर बरामद


मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं के विरुद्ध विगत एक सप्ताह में विशेष कार्यवाहियां की हैं। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाईतकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचनाओं के आधार पर 33 चोरी की मोटरसाइकिलें, 4 ट्रैक्टर एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

प्रमुख कार्रवाइयाँ

सागर : जिले के थाना बंडा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों से 17 मोटरसाइकिलेंएक बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन जब्त किए हैं । इसी प्रकार थाना मोतीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक 

शातिर चोर को गिरफ्तार कर आरोपी से स्वराज 735 ट्रैक्टर व ट्रॉली (कीमत 3 लाख 50 हजार) बरामद किया है।

छतरपुर : थाना कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल क्षेत्र से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आदतन चोर गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें (एचएफ डीलक्सपैशन प्रोटीवीएस स्पोर्टसीडी डीलक्स) व 8 मोबाइल फोन (टेक्नोलावावीवोरेडमीरियलमी) जब्त किए गए। बरामद की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 4 लाख रूपए है। आरोपी पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है।

खरगोन : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख रूपए मूल्‍य की 6 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है।

पन्ना : पुलिस ने देवेन्द्रनगर और सलेहा थाना क्षेत्रों में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में 2 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

गुना : जिले के आरोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की है। प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

राजगढ़ : तलेनजीरापुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक वर्ष पुराने लंबित ट्रैक्टर प्रकरण का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से 03 ट्रैक्टर बरामद किए और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।




पिछले एक सप्ताह में की गई इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस वाहन चोरी जैसे संगठित अपराधों के प्रति सतर्क और सक्रिय है। तकनीकी साक्ष्यअंतर-जिला समन्वयसतत मॉनिटरिंग और त्वरित तकनीकी प्रतिक्रिया के माध्यम से पुलिस ने वाहन चोरों के नेटवर्क पर प्रभावी शिकंजा कसा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post