थाना खजूरी सडक ने अवैध शराब के ‍विरूद्ध कार्यवाही

 40 लीटर अंग्रेजी शराब, देशी शराब व एक अल्टो कार  कुल कीमती 149310/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया


अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन मे पुलिस उपायुक्त मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मलकीत सिंह, एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ आदित्यराज सिंह के मार्गदर्शन में थाना खजूरी सडक भोपाल पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब व एक अल्टो कार के साथ 149310/- रूपये का मशरूका जप्त किया गया ।


घटना का विवरण

दिनांक 14/11/2025  की रात्रि में होटल ढाबा लाज चैकिंग के लिए थाना प्रभारी  परि. उपुअ दिव्या झारिया हमराह स्टाप के साथ रवाना होकर  होटल ढाबा लाज चैकिंग के दौरान लखापुर स्थित रौनक ढाबा पहुंचे जहां लक्ष्मण सिंह मेवाडा पिता रमेश चन्द्र मेवाडा उम्र 42 साल निवासी ग्राम ईटखेडी छाप का उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर स्वंय का ढाबा मालिक होकर ढाबा संचालन करना बताया ढाबे को चेक करने पर ढाबे में एक पेटी बियर मिली एवं एक प्लास्टिक की सफेद बोरी जिसमें अंग्रेजी की बोटल एवं  देशी शराब के 94 क्वार्टर मिले एवं ढाबे पर खडी एक अल्टो कार क्रमांक MP07CC8884 के संबंध पूछताछ किया तो उक्त कार लक्ष्मण सिंह द्वारा स्वंय की होना बताया जिसे चेक करने पर , बियर की केन  एवं एक बोरी जिसमें अंग्रेजी शराब के क्वार्टर रखे हुए मिले उक्त शराब के बारे में वैध/ लायसेंस मांगा गया जो आरोपी द्वारा नही होना बताया  उक्त शराब अवैध होने से अंग्रेजी व देशी शराब  40 लीटर कीमती करीबन 29310 रूपये एवं अल्टो कार क्रमांक MP07CC8884  कीमती करीबन 120000 रूपये की कुल मशरूका 149310 रूपये की  समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य 34 आबकारी एक्ट के दण्डनीय पाये जाने से आरोपी लक्ष्मण सिंह के विरूद्ध अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 34 आबकारी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया उक्त अपराध 07 वर्ष से कम सजा होने की वजह से आरोपी को नोटिस देकर रूकसत किया गया। 

सराहनीय भूमिका- परि उपुअ दिव्या झारिया, उनि बनवारी लाल, सउनि मानमती  सिंह, प्रआर नरेश बाबू, प्रआर प्रतीक सिंह, आर वरूण त्रिपाठी, आर जितेन्द्र  सिंह, आर विवेक नरवरिया, आर अनुराग शर्मा, आर हरीश मेवाडा , आर रवीन्द्र सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही l

Post a Comment

Previous Post Next Post