आरोपियों से किया महंगी कीमत वाले कुल 09 मोबाइल फोन जप्त व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन
आरोपियों से किया लगभग 4 लाख रूपये का मशरूका जप्त
घटना का विवरण :-
दिनांक 11.11.25 को शिकायतकर्ता सुधीर कुमार दुबे पिता रमेशचंद्र दुबे उम्र 51 वर्ष निवासी एफ-90/49 तुलसी नगर भोपाल ने थाने उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि वह दिनांक 11.11.25 को जे.पी.अस्पताल के सामने तारण मेडिकल के पास टहल रहा था कि मेरे पीछे से मोटर साइकिल से आ रहे अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरे हाथ से झपटमारकर मेरा मोबाइल फोन नीले कलर का पोको कम्पनी का लेकर टीटी नगर लिंक रोड नं. 01 की तरफ भाग गये । जिसकी रिपोर्ट पर अप.क्र. 737/25 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व प्रकरण में फरियादी के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना पर धारा 309(4) बीएनएस का इजाफा किया गया।
भोपाल शहर में कानून व्यवस्था एवं भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रो से लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटना को मद्देनजर रखते हुये अपराधो पर नियंत्रण रखने के लिये पुलिस आयुक्त भोपाल शहर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त जोन 1, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 व सहायक पुलिस आयुक्त संभाग टीटी नगर भोपाल के निर्देशन में टीम गठित की गई।
दौराने विवेचना के आरोपियो की तलाश में घटना स्थल के आस-पास पूछताछ की गई । तथा आरोपियो की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को विकसित किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन किया गया व आरोपियो की तलाश व घटना स्थल से भोपाल शहर के विभिन्न स्थानों में लोकल कैमरे लगभग 250 कैमरो से आरोपियो की तलाश पतारसी की गई तथा आसपास पूछताछ के दौरान मुखबिर मामूर किये गये गोपनीय मुखबिरो द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात लडके मोटरसाईकिल स्पेलेण्डर वाहन क्रंमाक MP 05 AE 2793 से बाणगंगा तरफ कुछ मोबाईल बेचने की फिराक मे है यदि उन्हे समय से घेराबन्दी कर पकडा जाये तो उनके पास से चोरी के मोबाईल अथवा किन्ही अन्य घटनाओ के मोबाईल मिल सकते है तत्काल ही थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम को बाणगंगा मुखबिर के बताये स्थान मोटर साईकिल वाहन क्रंमाक MP 05 AE 2793 के सहित संदेहियो को घेराबंदी कर थाना लेकर आये संदेही फरदीन से उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पता फरदीन खान पिता स्व. अनीस खान उम्र 18 साल निवासी झींगे वाली मस्जिद के सामने आसिफ भाई का मकान थाना अशोका गार्डन भोपाल का होना बताया एवं पूछताछ मे बताया कि मै और मेरा दोस्त फैज अली एवं एक अन्य साथी ने दिनांक 11.11.25 को मेरी मोटर साईकिल स्पेलेण्डर क्रमांक MP 05 AE 2793 से 1250 अस्पताल तारण मेडिकल के पास पहुंचे एक आदमी अपने हाथ मे मोबाईल लिये घूम रहा था तभी हम तीनों ने एक राय होकर मोबाईल लूट कर अपने पास रख लिया पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि मैने दिनांक 12.11.25 को फैज एवं एक मेरा दूसरा साथी के साथ मिलकर भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत शाहपुरा थाना क्षेत्र से 03 मोबाईल छीने, बागसेवनिया थाना क्षेत्र से 02 मोबाईल छीने, हबीबगंज थाना क्षेत्र कमलापति स्टेशन व मानसरोवर काम्पलेक्स के पास से 02 मोबाईल छीने, और कोलार थाना क्षेत्र अमरनाथ कालोनी से भी 01 मोबाईल छीना था ।
आरोपी फरदीन के पास रखे 03 नग मोबाईल फैज अली तथा उसके एक अन्य साथी के साथ वाहन मोटरसाईकिल क्र. MP 05 AE 2793 से बाणगंगा तरफ आये थे तथा ग्राहक तलाश कर रहे थे इतने मे आरोपियो को पकड लिया और फरदीन के बताये मेमो के अनुसार पास में रखे लूट के मोबाइल जप्त किये गये । आरोपी फरदीन के पास रखे लूट के मोबाईल 03 नग मे से एक मोबाईल पोको कंपनी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन का थाना टीटी नगर के अपराध क्रमांक 737/25 धारा 304(2) बीएनएस इजाफा धारा 309(4) बीएनएस का मशरूका होने से जप्त किया गया एवं आरोपी के लेख कराये मेमो के अनुसार अन्य 02 मोबाईल फोन, आरोपी फैज अली से 03 नग मोबाइल, आरोपी विधि विरोधी बालक से 03 नग मोबाइल भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रो से लूट किये जाने से इस्तगासा क्रमांक 0/25 धारा 35(1)(5) भा.ना.सु.सं. मे प्रथक से जप्त किये गये ।
आरोपियों से घटना में लूट किये गये मोबाइल फोन कुल 09 नग व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पलेण्डर को विधिवत जप्त कर आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
नाम आरोपीगण :-
01. फरदीन खान पिता स्व. अनीस खान उम्र 18 साल निवासी हाल पता झींगे वाली मस्जिद के सामने आसिफ भाई का मकान थाना अशोका गार्डन भोपाल ।
क्र. थाना अप.क्र. धारा
1. टीटी नगर 379/24 303(2) बीएनएस
2. टीटी नगर 381/24 303(2) बीएनएस
3. टीटी नगर 382/24 303(2) बीएनएस
4. जहांगीराबाद 201/24 294,308,341,506,34
भादवि 4/181,5/180,46/196,199ए एमव्ही एक्ट
5. स्टेशन बजरिया 131/24 25 आर्म्स एक्ट
02. फैज अली उर्फ शानू पिता अफसर अली उम्र 22 साल निवासी शमीम भाई का मकान बैंड मास्टर चौराहे के पास थाना तलैया भोपाल ।
03. 02 विधि विरोधी बालक
जप्ती :- 09 मोबाइल फोन व मोटर साइकिल स्प्लेण्डर कुल कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये
सराहनीय भूमिका :- निरी. गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिकरवार, उनि नर्मदा प्रसाद उईके, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर सुजीत पटेल, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर शिशुपाल सैनी, प्रआर अनंत सोमवंशी, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर अविनाश भारती, आर रितेश तिवारी, आर धर्मवीर सिंह, आर जालम सिंह, आर गोविन्द प्रजापति, मप्रआर पुर्णिमा ठाकुर(सिटी सर्विलेंस), मआर रश्मि ममँगाई की सराहनीय भूमिका रही है ।
