पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष सड़क सुरक्षा अभियान दिनांक - 22.10.2025 से 05.11.2025 तक प्रदेश स्तरीय व्यापक जन जागरूकता अभियान एवं हेलमेट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अन्तर्गत आज दिनांक-24.10.2025 को यातायात शिक्षा सेल द्वारा कोलार क्षेत्र के मदर टेरेसा हायरसेकण्डरी स्कूल में अति. पुलिस आयुक्त(अपराध एवं मुख्यालय) डाॅ. मोनिका शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ठ अतिथि पुलिस उपायुक्त यातायात जितेन्द्र सिंह पवार, अति.पुलिस उपायुक्त बसंत कौल, सहायक पुलिस आयुक्त देवेन्द्र सिंह यादव एवं यातायात षिक्षा सेल की टीम सम्मिलित हुई।
अति. पुलिस आयुक्त(अपराध एवं मुख्यालय) डाॅ. मोनिका शुक्ला द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि छात्र-छात्राओं को स्कूली जीवन से यातायात नियमों का पालन करने की आदत डालनी चाहिए। नियमों के पालन से असमय होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही वर्तमान समय में होने वाले सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी, साथ ही यातायात नियमों पालन की षपथ दिलाई गई।
पुलिस उपायुक्त यातायात जितेन्द्र सिंह पवार द्वारा यातायात नियमों के पालन की अपील की साथ ही अनुषासित छात्र जीवन पर अपना व्याख्यान दिया एवं स.पु.आ. देवेन्द्र यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पी.पी.टी. के माध्यम से प्रषिक्षण दिया गया।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।



