साइबर जागरूकता अभियान माह अक्टूबर के तहत साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत

 सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल जमुरी मैदान गोविंदपुरा
साइबर सुरक्षा जागरूक माह  स्टे सेफ ऑनलाइन


जागरूकता अभियान के तहत उप पुलिस महा निरीक्षक  महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल विनीत कपूर सर के मार्गदर्शन /साइबर पुलिस मुख्यालय पुलिस अधीक्षक महोदय प्रणय नागवंशी/ AIG सारिका शुक्ला/ उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चौहान के निर्देश के पालन में जिला पुलिस वल  नगरीय पुलिस भोपाल संपूर्ण भोपाल के शिक्षण संस्थानों में साइबर जागरूकता  अभियान के तहत साइबर से होने वाले असंकीत खतरों के बारे में आम जनता एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है जिससे अपराध होने से पहले उसे समुचित रूप में संपूर्ण समाज में रोका जा सके जिसमें सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल में  साइबर जागरूकता माह अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें लगभग 1000छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिन्हें साइबर से होने वाले बचाव साइबर के अपराध मोबाइल का सही इस्तेमाल कब करना है कब नहीं करना है सुरक्षित इंटरनेट सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग अपराधों से होने वाले नुकसान पढ़ाई लिखाई के फायदे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में  कहां-कहां प्रावधान क्या-क्या प्रावधान है अपराधों से संरक्षण/ अपराधों को ना कहना/ अपराधों से दूर रहना/ पढ़ाई करना शिक्षा के महत्व के बारे में प्रकाश डाला/ घर में माता-पिता बड़े शिक्षक गणों की बातों को सुनना मानना/ महापुरुषों की जीवन उनके बताए हुए मार्ग पर चलना/ उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक जो जीवन के लिए आगे अच्छे  लाभदायकमार्ग प्रशस्त करते हैं जिससे बच्चे कल का भविष्य होकर आने वाली कठिनाइयों का चुनौतियों का सामना कर सके उनमें ज्ञान समझ का विकास हो समाज में अपना सकारात्मक योगदान दे पाए शिक्षा के महत्व को पहचान जीवन में शिक्षा के माध्यम से ही सारे द्वार खोलते हैं और सशक्त व्यक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है विशेष कर साइबर अपराधों पर मुख्य रूप से प्रकाश डालकर अपराधों का विश्लेषण कर मोबाइल का सीमित अच्छा इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया


आज साइबर जागरूकता पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें  साइबर मुख्यालय से उप निरीक्षक राकेश सिंह बघेल सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह महिला थाना नगरीय पुलिस भोपाल प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास  229 नगरीयपुलिस महिला थाना भोपाल अर्चना सहाय आरंभ संस्था निदेशक रेखा श्रीधर मीत संस्थान निदेशक विजय कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सभी लड़कियों को साइबर फ्रॉड से जुड़ी जानकारियाँ दीं और बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में समझाया कि किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक और सोशल मीडिया पर पहचान की चोरी जैसी घटनाएँ आम होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि निजी जानकारी के लीक होने और मानसिक हानि का भी खतरा रहता है।



सत्र में यह भी बताया गया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए कुछ सावधानियाँ बहुत आवश्यक हैं। जैसे कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करना, किसी के साथ OTP, पासवर्ड या बैंक जानकारी साझा न करना, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखना, केवल भरोसेमंद वेबसाइट या ऐप का उपयोग करना इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाए तो तुरंत अपने बैंक या संबंधित ऐप को सूचना दें, खाते को ब्लॉक करवाएँ और नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर और साइबर क् www.cybercrime.gov.in की जानकारी भी दी।

सत्र के  इस कार्यक्रम के माध्यम से लड़कियों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।


Post a Comment

Previous Post Next Post