जिला प्रशासन एवं सिचाई विभाग की कार्यवाहियों में किया सहयोग,
फुटपाथों व नहर पर से अवैध टपरे, स्लैब तोड़े और सामान भी हटाया
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रखी गुमठी, ठेले, काउंटर, सब्जी आदि की दुकानों तथा दुकानों के बाहर रखा सामान एवं आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन हटाये और तखत, शोकेस, गमले, पाईप, ठेले, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, रैक, पंचर का सामान सहित विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए बैरागढ़ पटाखा मार्केट क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे सामान को हटाया साथ ही सिचाई विभाग की कार्यवाही में सहयोग करते हुए होशंगाबाद मेन रोड पर नहर के ऊपर अवैध रूप से बनें 10 टपरे, स्लैब आदि तोड़े और 02 स्टैण्ड बोर्ड जप्त किए।
निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शनिवार को कमला पार्क, वर्धमान पार्क, न्यू मार्केट, पुरानी विधानसभा, सेवाय काम्प्लेक्स गुलमोहर, 12 नंबर बस स्टॉप, एम.पी.नगर जोन-2, चेतक काम्प्लेक्स, सरगम टॉकीज, बोर्ड आफिस, डीबी मॉल, गांधी नगर झूलेलाल मार्केट, चंचल चौराहा, छोला, करोद चौराहा, प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन, चांदबढ़, आईएसबीटी, कोलार डीमार्ट, आलोक धाम, बीमाकुंज, ट्रांसपोर्ट नगर, हथाईखेड़ा आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए छोला क्षेत्र में अवैध रूप से बनें चबूतरे को तोड़ा और एम.पी.नगर जोन-2 तथा करोद चौराहा क्षेत्र में आवागमन में बाधक चार पहिया वाहनों को हटाया। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या से ठेले, काउंटर, गुमठी, दुकानों के बाहर रखा सामान, सब्जी आदि की अवैध रूप से लगी दुकानें, गमले आदि को हटाया और 13 तखत, 09 पाईप, 06 शोकेस, 22 गमले, 02 रैक, 02 स्टैण्ड, 02 कुर्सियां, 02 स्टूल, 05 ठेले, 01 टेबिल, 02 कुर्सी, 01 पंचर बनाने वाले का सामान के अलावा लूज कपड़े की पोटली, चूड़ियां, पन्नी, बेल्ट, पर्स आदि जप्त किए।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए बैरागढ़ पटाखा मार्केट क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे सामान को हटाया साथ ही सिचाई विभाग की कार्यवाही में सहयोग करते हुए होशंगाबाद मेन रोड पर नहर के ऊपर अवैध रूप से बनें 10 टपरे, स्लैब आदि तोड़े और 02 स्टैण्ड बोर्ड जप्त किए।
