नेहरू नगर क्षेत्र में संपत्ति विरूपण करने वाले अस्पताल संचालक से वसूली स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में 10 हजार रूपये की राशि

समस्त जोन क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के 248 प्रकरणों में 49 हजार 700 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की 


नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन न करने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाकर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों व बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री आदि लगाकर संपत्ति विरूपित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अमले ने नेहरू नगर क्षेत्र में संपत्ति विरूपित करने वाले अस्पताल संचालक से 10 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूली साथ ही शहर के सभी जोन क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 248 प्रकरणों में 49 हजार 700 रूपये की राशि वसूल की।

निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर शनिवार को निगम के जोन क्रमांक 08 के अमले ने नेहरू नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाकर संपत्ति विरूपित करने वाले ए.के. अस्पताल के संचालक से 10 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप मे वसूल की इसके अतिरिक्त निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने समस्त जोन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 01 में 25 प्रकरणों में 02 हजार 650 रूपये, जोन क्रमांक 02 में 10 प्रकरणों में 02 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 03 में 10 प्रकरणों में 01 हजार रूपये, जोन क्रमांक 04 में 01 प्रकरण में 01 हजार रूपये, जोन क्रमांक 05 में 10 प्रकरणों में 03 हजार 900 रूपये, जोन क्रमांक 06 में 04 प्रकरणों में 400 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 05 प्रकरणों में 900 रूपये, जोन क्रमांक 08 में 15 प्रकरणों में 13 हजार रूपये, जोन क्रमांक 09 में 03 प्रकरणों में 300 रूपये, जोन क्रमांक 10 में 24 प्रकरणों में 06 हजार 400 रूपये, जोन क्रमांक 11 में 01 प्रकरण में 50 रूपये, जोन क्रमांक 12 में 04 प्रकरणों में 01 हजार 200 रूपये, जोन क्रमांक 13 में 30 प्रकरणों में 02 हजार 900 रूपये, जोन क्रमांक 14 में 29 प्रकरणों में 02 हजार 900 रूपये, जोन क्रमांक 15 में 09 प्रकरणों में 900 रूपये, जोन क्रमांक 16 में 18 प्रकरणों में 01 हजार 800 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 12 प्रकरणों में 01 हजार 600 रूपये, जोन क्रमांक 18 में 18 प्रकरणों में 03 हजार 400 रूपये, जोन क्रमांक 19 में 03 प्रकरणों में 700 रूपये, जोन क्रमांक 20 में 06 प्रकरणों में 600 रूपये तथा जोन क्रमांक 21 में 11 प्रकरणों में 02 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। इस प्रकार निगम अमले ने कुल 248 प्रकरणों में 49 हजार 700 रूपये की राशि वसूल की। 

निगम अमले ने साफ-सफाई  व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को समझाइश भी दी कि वे सदैव गीला-सूखा व अन्य प्रकार का कचरा पृथक-पृथक डस्टबिन में रखें और पृथक-पृथक ही कचरा एकत्र करने वाले सफाई मित्रों/कचरा गाड़ी को ही दें, दुकानों व संस्थानों पर गीले-सूखे कचरे हेतु पृथक-पृथक डस्टबिन रखें और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी न फैलायें अन्यथा और अधिक सख्त कार्यवाही की जायेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post