आरम्भ संस्था और महिला बाल विकास के समन्वय से बाणगंगा परियोजना में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजनांतर्गत पी.सी.पी. एन.डी. टी.अधिनियम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाणगंगा परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बताया कि महिलाओं को क्यों सशक्त होने की आवश्यकता हैं, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इसमें क्या भूमिका है।
मुस्कान संस्था से राशि आसवानी जी ने पी.सी.पी. एन.डी. टी. एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी और शॉर्ट मूवी भी दिखाई जिसके माध्यम से सभी ने जाना कि हम बेटियों को पैदा नहीं होने दे रहे, बेटियों को पढ़ा नहीं रहे और महिला के इलाज के लिए महिला डॉक्टर को ही ढूंढ रहे हैं।
कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए रेणु कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा पर चर्चा की, महिलाओं पर हिंसा होने पर वह कैसे,और किस-किस से मदद ले सकती है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास यदि कोई घरेलू हिंसा के केस आते हैं तो वह अपने परियोजना कार्यालय में भी आवेदन दे सकता हैं और आगे की कार्यवाही परामर्श के माध्यम से की जाती हैं। उर्मिला ठाकुर - ASI ऊर्जा प्रभारी (अरेरा हिल्स थाना) द्वारा पुलिस थानों में संचालित ऊर्जा डेस्क की विस्तृत जानकारी दी। यह किस प्रकार किशोरियों, महिलाओं के लिए परामर्श और केस दर्ज करने में सहयोग करता हैं। अंत में म्यूजिक थेरैपी करवाई गई।


