पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा तीन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई विशेष पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए

 


पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह सितंबर में सेवानिवृत्‍त तीन कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये। 



नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक पवन श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक आशुतोष राय एवं अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।


पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक प्रशासन नरेंद्र कुमार गंगराडे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक आर.के.एस. सेंगर तथा कार्यवाहक उपनिरीक्षक (एम) ईमानवेल फेरी को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने मंगलवार को भावभीनी विदाई दी। 



सहायक पुलिस महानिरीक्षक इरमीन शाह ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post