सागर जिले के थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में स्वकर गाँव के पास दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30-09-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवेंद्र एवं पायलेट कार्तिक रिछारिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है । डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 घायलों विनोद रजक, कंछेदी रजक निवासी डोमा जैतपुर तथा शिबू निवासी देचुआ को एफआरव्ही वाहन से गढ़ाकोटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है । डायल-112 जवानों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर उपचार मिला।
