महापौर मालती राय ने नवरात्री के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महाआरती में भाग लिया

 


महापौर मालती राय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित माँ दुर्गा की महाआरती में सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित कर रही है। इसी तारतम्य में महापौर राय ने अनेक स्थानों पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और पौधे भी वितरित किए।



महापौर मालती राय मंगलवार को देर शाम अशोक विहार स्थित श्री दुर्गाधाम मंदिर में आयोजित महाआरती में सम्मिलित हुई और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। इसके अलावा महापौर राय 80 फिट रोड स्थित राहुल कैम्पस में माँ दुर्गा की झांकी स्थल पर पहुंची और महाआरती में सम्मिलित हुई साथ ही हिनोतिया क्षेत्र में भी महाआरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की और उपस्थितजन में पौधे भी वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण के संदेश भी दिए। 


उक्त अवसरों पर नितिन पाठक, मुकेश यादव सहित विभिन्न आयोजन समितियों के सदस्यगण व श्रद्धालुजन मौजूद थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post