माननीय सुप्रीमकोर्ट कॅमेटी आॅन रोड सेफ्टी के दिषा निर्देष एवं पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय द्वारा बढती सड़क दुघर्टना व उनमें होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देष्य से एवं लोगों को यातायात नियमों का पालन कराये जाने हेतु दिनांक-08.09.2025 से 22.09.2025 तक प्रदेष स्तरीय विषेष अभियान चलाये जाने के संबंध में निर्देषित किया गया हैं।
जिसके पालन में दिनांक-10.09.2025 को यातायात नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध-04, बिना हेलमेट-218, बिना सीट बेल्ट-41, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग-04, शराब पीकर वाहन चलाने पर-02, राॅग साईड वाहन चलाने पर-13, ओव्हर लोडिंग वाहन चलाने पर-04, बिना लायसेंस वाहन चलाना-02, बिना फिटनेस-01, चालानी कार्यवाही की जाकर 1,49,500 रूपये समन शुल्क जमा कराया गया।
साथ ही विद्यार्थी एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी शासन की योजनाएं राहवीर योजना, हिट एण्ड रन पीडित प्रतिकर योजना, केषलेष योजना के बारे में अवगत कराने के उद्देष्य से आज दिनांक-10.09.2025 को यातायात नगरीय पुलिस द्वारा राज वेदांता हायर सेकंडरी स्कूल पटेल नगर एवं मानसरोवर हायर सेकंडरी स्कूल कोलार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 460 छात्र/छात्रायें एवं आम नागरिक उपस्थित रहें।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।


