थाना अयोध्यानगर पुलिस ने किराना व्यापारी के साथ हुई लूट का किया पर्दाफाश, एक विधि विरोधी बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार ।

 


आरोपियों से लूटे गये नगदी, घटना में प्रयुक्त 02 रेसिंग स्पोर्ट मो.सा. सहित लगभग 5 लाख रुपये का मसरुका जब्त। 


आरोपियों ने स्पोर्ट रेसिंग बाईक से दिया था घटना को अंजाम। 

आरोपियो के विरूद्ध भोपाल के विभिन्न थानो में दर्ज है कई अपराध । 

आरोपियो ने योजना बनाकर की पहले रैकी, फिर की व्यापारी के साथ लूट ।  

लूट के पैसो से आरोपियों में किसी को करने थे महंगे शौक पूरे, तो किसी को भरनी थी         स्पोर्ट बाईक की किस्त ।


 नगरीय क्षेत्र भोपाल में सरेराह लूटपाट, झपटमारी करने वालें बदमाशों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र (IPS) एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी (IPS) द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है ।

       उक्त दिशा निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 संजय कुमार अग्रवाल (IPS) जोन-2, द्वारा थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में हुई किराना व्यापारी के साथ लूट की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अति. पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग मनीष भारद्वाज (IPS) के सतत मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर, दिनांक 04/09/25 की रात किराना व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलाशा करते हूये लूट का मशरूका, वारदात में उपयोग किये गये 02 रेसिंग स्पोर्ट मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार सहित लगभग 05 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण :- 

दिनांक 04/09/2025 को रात्रि लगभग 11.30 बजे किराना व्यापारी फरियादी नीरज पाठक पिता मातादीन पाठक उम्र 33 साल निवासी- म.न. 307 एच सेक्टर अयोध्या नगर भोपाल सेटेलाइट प्लाजा स्थित अपनी दुकान बन्द करके बिक्री की नगदी करीबन 80,000 रूपये  एक कपड़े के थैले मे भरकर अपने घर एक्टिवा गाड़ी से जा रहे थे, तो दीप कान्वेन्ट स्कूल के सामने लाल कलर की KTM मोटर सायकिल बजाज पल्सर NS-200 से आये आरोपियों ने चाकू अडाकर पैसो का थैला लूट कर भाग गये उक्त रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्र.381/25 धारा 304(2), 309(4) बी.एन.एस का पंजीबध्द कर वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन तथा लगातार पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घटना के आसपास से लेकर आरोपियों के भागने के रुट पर स्थित सीसीटीव्ही कैमरो तथा तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर एक विधि विरोधी बालक सहित घटना में शामिल 04 आरोपियों को चिह्नित कर निशातपुरा, करोंद, भानपुर इत्यादि जगहों से पकडकर कर घटना में लूटा गया मसरुका तथा घटना में प्रयुक्त छुरी एवं 02 स्पोर्ट बाईक केटीएम तथा पल्सर एनएस-200 सहित लगभग 5 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। 

आरोपी 01 :– अभिराज अहिरवार पिता गुड्डू अहिरवार उम्र 21 साल निवासी- म.न.12 वार्ड                             न.70 रूसल्ली मस्जिद के पास कुलदीप नगर निशातपुरा भोपाल 

 शिक्षा :- ITI

व्यवसाय :- फाँल सिलींग का काम

आपराधिक रिकार्ड :-

01. अप. क्र. 823/21 धारा 323,506,34 भादवि थाना निशातपुरा भोपाल

02. अप. क्र. 829/23 धारा 294,323,324,506 भादवि धारा निशातपुरा भोपाल

03. अप. क्र. 270/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट धारा निशातपुरा भोपाल

04. अप. क्र. 608/24 धारा 380,414,457 भादवि धारा निशातपुरा भोपाल

05. अप. क्र. 47/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट धारा निशातपुरा भोपाल

आरोपी 02 :- शुभम कहार उर्फ बब्बा पिता पप्पू कहार उम्र 25 साल निवासी- म.न.10 गली न.01 नगर निगम कालोनी छोला मन्दिर भोपाल हालपता- जैन का किराये का मकान गौरव शादी हाल के पीछे शिव नगर छोला मन्दिर भोपाल

शिक्षा :- सातवी तक 

व्यवसाय :- मजदूरी का काम

आपराधिक रिकार्ड :-

01. अप. क्र. 352/17 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल

02.  अप. क्र. 417/17 धारा 354ए(1), 354ए(2), 354ए(3) भादवि. 7/8 पाक्सो एक्ट. 34             भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल

03. अप. क्र. 24/18 धारा 294,323,506, 307 भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल

04. अप. क्र. 111/19 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल

05. अप. क्र. 170/19 धारा 294,323,506,34 भादवि. इजाफा 324 भादवि. थाना छोला               मंदिर भोपाल

06. अप. क्र. 469/19 धारा 354,341,294,323,506, भादवि. 7/8 पास्को एक्ट थाना छोला मंदिर भोपाल

07. अप. क्र. 845/19 धारा 294,323,327,506,34 भादवि. छोला मंदिर थाना भोपाल

08. अप. क्र. 846/19 धारा 294,323,327,506,34 भादवि.3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2) वीए एससीएसटी. एक्ट. थाना छोला मंदिर भोपाल

09. अप. क्र. 29/21 धारा 363 भादवि. 366,376, 376(2)एन, भादवि. ¾ पाक्सो एक्ट.                थाना छोला मंदिर भोपाल

10. अप. क्र. 568/21 धारा 13 जुआ एक्ट. थाना छोला मंदिर भोपाल

11.   अप. क्र. 124/22 धारा 366, 324, 506, 34 भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल

12.  अप. क्र. 411/22 धारा 294,324,506 भादवि. थाना छोला मंदिर भोपाल
 
13. अप. क्र. 196/25 धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस थाना छोला मंदिर भोपाल

14. अप. क्र. 143/25 धारा 126,135 बी.एन.एस.एस थाना छोला मंदिर भोपाल


आरोपी 03 :- क्रिस श्रीवास पिता लखपत सिंह श्रीवास उम्र 19 साल निवासी- म.न.7149                          पन्ना नगर बैरसिया रोड मित्तल कालेज के पास निशातपुरा भोपाल

शिक्षा :- आठवी तक 

व्यवसाय :- बाल कटिंग का काम

04 :-  विधिविरूध्द बालक उम्र 17 साल 10 माह निवासी- वार्ड न.18 म.न.267 पेट्रोल पम्प के पीछे शिव नगर थाना छोला मन्दिर भोपाल

सराहनीय भूमिका :–  थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, उनि. विजय                                        सिंह कल्चुरी, सउनि. मनोज कछवाह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश सिंह जादौन, प्र.आर. 316 भागवत कुशवाह, प्र.आर. 1616 राजेन्द्र राजपूत, प्रआर  2307 दिनेश मिश्रा, आर. 3514 राजेश अनोटिया, म.प्र.आर.1706 रोशनी जैन, आर. 4548 मनमोहन, आर. 4361 राहुल जाट, आर. 3848 जितेन्द्र जाट, आर 1055 प्रदीप दामले, आर 3615 राजेन्द्र साहू, टेकनिकल सेल - आर. 3457 भूपेन्द्र उईके, म.आर.3877 पल्लवी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही



Post a Comment

Previous Post Next Post