विधायक भगवानदास सबनानी की विशेष उपस्थिति में फ्री प्रेस के
42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विशेष आतिथ्य में महापौर मालती राय व प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया। सम्मान समारोह में विधायक भगवानदास सबनानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विशेष आतिथ्य व विधायक भगवानदास सबनानी की विशेष उपस्थिति में मंगलवार को राजधानी के होटल जहानुमा पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर मालती राय का सम्मान स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
फ्री प्रेस समाचार पत्र के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र समूह प्रबंधन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


