प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस इंदौर इकाई का हुआ गठन

 


 पत्रकार सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए संकल्पित अखिल भारतीय संगठन "प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स" की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा इंदौर जिला इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा की गई है। यह गठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैयद खालिद कैस के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शरद मिश्रा द्वारा किया गया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर तक सशक्त रूप से पहुँचाने हेतु जिला इकाइयों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इसी क्रम में इंदौर जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में शहर के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार परमानंद तोलानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नवगठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों के रूप में :

उपाध्यक्ष : सचिन नीमा

महासचिव : कारण मैनेरिया

सचिव : गणेश सोनी

कोषाध्यक्ष : राजकुमार बजाज

को नामित किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश भर के सक्रिय एवं क्रांतिकारी पत्रकारों ने नव-निर्वाचित इंदौर जिला इकाई को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने आशा व्यक्त की कि इंदौर इकाई पत्रकार हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं पत्रकारिता के उच्चतम मूल्यों की स्थापना हेतु प्रभावी कार्य करेगी।

डॉ. शरद मिश्रा ने आगे बताया कि संगठन शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी इकाइयों के गठन की प्रक्रिया को गति देगा, जिससे पत्रकारों की आवाज़ और अधिक सशक्त बन सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post