औक़ाफ़ ए शाही को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मुतवल्ली सबा सुल्तान साहिबा के मार्गदर्शन में निरंतर पेश कर रहा है प्रगति की नई मिसाल 


मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वक़्फ़ कमेटियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर औक़ाफ़ ए शाही को उसकी पारदर्शी कार्यशैली, आमदनी में निरंतर वृद्धि और वक़्फ़ बोर्ड में सराहनीय योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाज़ा गया।

यह सम्मान औक़ाफ़ ए शाही की मुतवल्ली सबा सुल्तान साहिबा के प्रतिनिधि के रूप में एक्ज़ीक्यूटिव एवं एडवाइजरी कमेटी के सदस्य जनाब आज़म अली ख़ान साहब ने ग्रहण किया। वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल साहब ने औक़ाफ़ ए शाही की मुतवल्ली साहिबा और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक मुबारकबाद दी और उनके प्रयासों की सराहना की।


ज्ञात हो कि सबा सुल्तान साहिबा के मुतवल्ली बनने के बाद से औक़ाफ़ ए शाही लगातार तरक्की की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में जनाब सिकंदर हफ़ीज़ साहब एवं उनकी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप औक़ाफ़ ए शाही की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर औक़ाफ़ ए शाही की एक्ज़ीक्यूटिव कमेटी के सदस्य जनाब आज़म अली ख़ान, प्रशासनिक प्रबंधक फ़र्रूख किबरिया, तलत अली हक्कनी, अतहर मोहम्मद ख़ान, मुजाहिद अली ख़ान, शमीम उल हक़ और मुफ्ती अबरार आलम उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post