वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 मयूर खण्डेलवाल, अति0 पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ आदित्य राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना खजूरी सड़क भोपाल द्वारा "मै हूं अभिमन्यु" अभियान के तहत मैराथन दौड कराई गई।
आज दिनांक 30/09/2025 को मै हूं अभिमन्यु कार्यक्रम के दौरान थाना खजूरी सडक में मैराथन दौड का आयोजन रखा गया जिसमें करीबन 50.60 युवा एंव थाने के स्टाफ ने भाग लिया जो थाने से प्रारंभ होकर धामनिया से होते हुए वापस खजूरी सडक थाने परिसर में समाप्त हुई व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय आदित्य राज सिंह एवं थाना प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा अभिमन्यु अभियान के तहत अभियान में थाना खजूरी सडक परिसर में उक्त कार्यक्रम में नशा मुक्तिए अश्लीलता, असंवेदन शीलता, भ्रुण हत्या, अशिक्षा, बेटा और बेटी में मतभेद एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 ए पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112ए सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930ए चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098ए राष्ट्रीय महिला आयोग 7827170170 एवं पुलिस मोबाइल एप सिटीजन कोप के संबंध में जागरूकता अभियान जनता के बीच में चलाया एवं उक्त जानकारी आम जनता को दी गई एवं मैराथन दौड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओ को एसीपी महादय संभाग बैरागढ भोपाल के द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया ।

