कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रविवार दोपहर नागझिरी दताना मार्ग निर्माण कार्य और फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया । नागझिरी दताना मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने मार्ग निर्माण का कार्य मापदंड अनुसार तीव्र गति से कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए|
फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज कार्य स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने कार्य सतत रूप से तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। फ्रीगंज आरओबी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बड़े पेड़ों को अन्य स्थल पर शिफ्ट कर ट्रांसप्लांट करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा , लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गौतम अहिरवार, सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री पी एस पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
