गौतम नगर पुलिस ने लूट के मामले में फरार आरोपी को छुरी समेत किया गिरफ्तार।

 लूट के आरोपी हस्सु हासिल चाकू सहित गिरफ्तार




लूट के फरार आरोपी हस्सु हासिल को अन्य वारदात करने के पूर्व धारदार छुरी सहित किया गिरफ्तार

घटना का विवरण :- दिनाँक 25/07/25 को फरियादी मौजीलाल यादव पिता साहब लाल यादव उम्र-32 साल नि.ग्राम चिखली रयैत थाना बिजादेही जिला बैतूल हाल नि. शुक्ला हाउस के सामने किराये का कमरा शहंशाह गार्डन थाना अशोका गार्डन भोपाल  मो.न. 9407527842 ने थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई कि मैं काम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा हूँ दिनाँक 24/07/2025 के रात्रि लगभग 11/00 बजे मेरी होण्डा साईन मो.सा. व सेमसंग कंपनी का मोबाइल अज्ञात आरोपी द्वारा लूट कर ले जाने कि रिपोर्ट पर अप.क्रं. 379/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया । 
घटना की सूचना तत्समय वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । 

पुलिस आयुक्त महोदय हरीनारायणचारी मिश्रा ,तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय अवधेश गोस्वामी (कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा भोपाल शहर) द्वारा शहर में बढ़ती चोरी ,लूट की घटनाओं को देखते हुये आरोपियों की धरपकड़ कर बरामदी करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है उक्त दिशा निर्देश के पालन में पुलिस उपायुक्त महोदय रियाज इकबाल जोन 03 एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय शालिनी दीक्षित जोन 03 एवं सहायक पुलिस आयुक्त महोदय हनुमानगंज संभाग राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना गौतमनगर द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । 

थाना गौतमनगर की टीम द्वारा विशेष मुखविर तंत्र विकसित करते हुये ह्यूमन इंटीजेंस के आधार लूट के फरार आरोपी हासिल उर्फ हस्सु साहू पिता स्व.संजय साहू उम्र 19 साल निवासी मं.नं.11/08 पानी की टंकी के पास विश्वकर्मा नगर थाना निशातपुरा भोपाल को अन्य वारदात करने की फिराक में घूमते हुये धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया आरोपी द्वारा अपने साथी आरोपी जुनेद व शमीम के साथ फरियादी का मोबाइल व गाड़ी लूटने की घटना कारित की गयी थी। आरोपी हस्सु हासिल को गिरप्तार कर बपर्दा न्यायिक रिमांड हेतू मान.न्यायालय पेश किया गया है । 

गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम पता :- हासिल उर्फ हस्सु साहू पिता स्व.संजय साहू उम्र 19 साल निवासी मं.नं.11/08 पानी की टंकी के पास विश्वकर्मा नगर थाना निशातपुरा भोपाल । 

क्रं. अप.क्रं.                       धारा                                                       थाना 

1 442/25              25 आर्म्स एक्ट                                           गौतमनगर 
2 379/25             309(4)बी.एन.एस. व 25,27 आर्म्स एक्ट   गौतमनगर
3 0413/2023     294, 323, 324, 326, 34, 506 भादवि.   निशातपुरा 
4 0053/2024     323, 354(क)(1)(ii), 363,                            टीलाजमालपुरा
                                    लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण 
                                    अधिनियम , 2012 की धारा 7/8               

              
सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई टीम में उनि. गोपाल सिंह ,उनि.अरविंद जाट ,प्रआर.501 शाहिद खान ,प्रआर.604 बालाराम ,आर.2968 देवीप्रसाद खरे , प्रआर.387 राजेन्द्र पटेल ,आर.577 मो.शादाब ,आर.1607 महावीर ,आर.2317 राकेश ठाकुर ,आर.1273 राहुल राजपूत का विशेष सराहनीय कार्य रहा ।



Post a Comment

Previous Post Next Post