राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे खेल उत्सव के दूसरे दिवस मिनी मैराथन आयोजित

 


म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रायसेन में हाकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की 120वी जयंती राष्ट्रीय खेल उत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को रायसेन में मिनी मैराथन आयोजित की गई। जिसे सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मिनी मैराथन जिला खेल परिसर से प्रारंभ होकर शासकीय केंद्रीय विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, सागर तिराहा होते हुए जिला खेल परिसर पर संपन्न हुई। मिनी मैराथन में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एंव फिट इंडिया की शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलायी। इस अवसर पर सॉची विधायक डॉ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकुद मनुष्य जीवन में आवश्यक है। शारीरिक गतिविधियों से मनुष्य स्वस्थ व तंदुरुस्त बना रहा था। पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा किहम रायसेन ज़िले में बड़े स्तर पर खेल आयोजन का खाका तैयार कर रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मिनी मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान धर्मेन्द्र जाटव सिलवानी, द्वितीय स्थान चन्द्रेश बैरागी सॉची एवं तृतीय स्थान सत्यम पवार सॉची ने प्राप्त किया। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 3300/- यह राशि चेतन शर्मा के द्वारा पुरूस्कार के रूप में दी गयी, इसी तरह द्वितीय पुरूस्कार की राशि 2200/- रवि गुरूनानी के सौजन्य से और तृतीय पुरूस्कार की राशि 1100/- कमलेश राजपूत जी के माध्यम से दी गई । इसी तरह बालिक वर्ग से प्रथम शोभा भील, सॉची राशि रू. 3300/- यह राशि शैलेन्द्र बघेल के सौजन्य से दी गई। इसी तरह बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान कु. शालनी मालवीय राशि रू 2200/- पुरूस्कार की गई यह राशि हरीनारायण अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर लतिका मालवीय रानी दुर्गावती छात्रावास को 1100/- रू दी गई यह राशि लॉन टेनिस क्लब रायसेन के द्वारा दी गई थी । खेल उत्सव के तृतीय दिवस दिनांक 31 अगस्त को साइकल रैली का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post