शिक्षकों की पहल पर नवविवाहिता ने फिर से शुरू की पढ़ाई लक्ष्मी ने कक्षा 11वीं में लिया दाखिला
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी पूर्व में पन्ना जिले के शासकीय हाई स्कूल दमुईया से 10वीं पास करके आई हैं और पढ़ाई में काफी होशियार हैं। दाखिले के तुरंत बाद उन्होंने तिमाही परीक्षाओं में भी भाग लेना शुरू कर दिया है। लक्ष्मी ने कहा कि कि वह 12वीं तक की पढ़ाई इसी स्कूल से पूरी करना चाहती हैं। लक्ष्मी ने आगे बताया कि उनके समाज में अधिकतर लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं, और वह चाहती हैं कि उनकी कहानी से प्रेरणा लेकर अन्य लड़कियां भी शिक्षा जारी रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए बहुत जरूरी है। सभी को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। लक्ष्मी के इस कदम का विद्यालय के स्टाफ ने फूल बरसाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शिक्षकों के इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है। इस विद्यालय के शिक्षक पहले भी नवाचार करते रहे हैं, जिसमें स्कूल में ड्रेस कोड लागू करना शामिल है।
Tags
कटनी
